
बिहार : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, बेटे की मौके पर मौत, पिता जख्मी
AajTak
आरा में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया. इस हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, पिता बुरी तरह से जख्मी हो गया. सड़क दुर्घटना में मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए आरा-छपरा फोरलेन पुल पर आगजनी कर घंटों जाम कर दिया.
बिहार के आरा में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया. इस हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, पिता बुरी तरह से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल हुए शख्स को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामला, कोईलवर थाना क्षेत्र के छपरा फोरलेन का है.
मृतक के भाई सतीश कुमार के मुताबिक, डब्लू मांझी अपने पिता हरिकिशुन मांझी को बाइक पर बैठा कर किसी काम से आरा गए थे. काम खत्म होने के बाद दोनों बाइक से अपने घर कुतुबपुर गांव आ रहे थे. इसी दौरान कोईलवर के राजापुर गांव स्थित फोरलेन पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया.
आरा-छपरा फोरलेन पर लगा जाम
सड़क दुर्घटना में मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए आरा-छपरा फोरलेन पुल पर आगजनी कर घंटों जाम कर दिया. सूचना मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सड़क जाम को हटाया.
मामले में कोईलवर थाना के हवलदार शंभू कुमार ने बताया, "ट्रैक्टर के टक्कर से एक युवक की मौत हुई है. इसमें एक शख्स को गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है."
वहीं, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर रहे आरा सदर अस्पताल के डॉक्टर रवि रंजन कुमार ने बताया, "रोड एक्सीडेंट में एक युवक को मृतक अवस्था में लाया गया था. उसके सर में काफी गंभीर चोट थी. इसकी वजह से उसकी मौत हुई है. फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम हो गया है और रिपोर्ट बनाई जा रही है."

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










