
बिहार: जमुई में ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी जोरदार टक्कर, दारोगा की मौत
AajTak
बिहार के जमुई जिले के गरही में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां बालू से भरे एक ट्रक ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने एक दारोगा प्रभात रंजन को मृत घोषित कर दिया.
बिहार के जमुई जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां गरही इलाके के पास बालू से भरे एक ट्रक ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने एक दारोगा प्रभात रंजन को मृत घोषित कर दिया.
उधर, एसपी खुद भी सदर अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. साथ ही पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है. फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है.
(खबर अपडेट की जा रही है)

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












