
बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर ने बढ़ाई NDA की टेंशन, PK फैक्टर काउंटर करने के लिए BJP ने बनाया ये प्लान
AajTak
बिहार चुनाव से पहले चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है. बीजेपी की बैठकों में भी पीके फैक्टर की चर्चा हो रही है. पीके फैक्टर को काउंटर करने के लिए बीजेपी ने क्या प्लान बनाया है, जानिए.
बिहार चुनाव में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर टेंशन बनते जा रहे हैं. प्रशांत किशोर जमीनी मुद्दों को लेकर लगातार सवाल उठा नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं. बिहार में एक बड़े फैक्टर के तौर पर पीके के उभर ने राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को भी अलर्ट मोड में ला दिया है.
बीजेपी की बैठकों में भी कई बार पीके फैक्टर को लेकर चर्चा होने लगी है. दराअसल, बीजेपी और बिहार में उसकी सहयोगी पार्टी जेडीयू की चिंता इस बात को लेकर है कि प्रशांत किशोर जो मुद्दे उठा रहे हैं, वह मुख्य विपक्षी पार्टी को उठाने चाहिए. चिंता का विषय यह भी है कि पीके एनडीए के कोर वोटबैंक में भी सेंधमारी करते नजर आ रहे हैं. ऐसा होता है, तो जाहिर तौर पर एनडीए की ही चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुंचेगा.
पिछले कुछ महीनों से प्रशांत किशोर बिहार बीजेपी के प्रमुख नेताओं और मंत्रियों को भ्रष्टाचार से संबंधित अलग-अलग मुद्दों पर घेर रहे हैं. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठाने के साथ ही पीके इसमें स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को भी लपेट चुके हैं. पीके बिहार सरकार में बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता पर भी सवाल उठा चुके हैं. बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल को पेट्रोल पंप के मालिकाना हक मामले में पीके घेर चुके हैं.
पीके लगातार आम जनता के बीच पहुंचकर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा, पलायन और भाई-भतीजावाद जैसे मुद्दे उठा रहे हैं. बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी की हर बैठक में प्रदेश नेताओं से ये सवाल जरूर पूछा जाता है कि प्रशांत किशोर कितना बड़ा फैक्टर बन रहे हैं और सवर्ण जातियों के वोटर बीजेपी के साथ रहें, इसके लिए किस रणनीति के साथ काम किया जा रहा है. युवाओं को पार्टी से कैसे जोड़ा जाए और उन्हें जोड़ने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं.
पीके के आरोप तथ्यहीन बता रहे बीजेपी के नेता
बीजेपी नेताओं का मानना है कि प्रशांत किशोर, अरविंद केजरीवाल की तरह सिर्फ आरोप की राजनीति कर रहे हैं. उनके आरोप में तथ्य नहीं हैं. बीजेपी नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप का जवाब बीजेपी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को मिलने वाले चंदे के संबंध में सवाल पूछकर दे रही है. बीजेपी सवाल उठा रही है कि आखिर घाटे में चलने वाली कंपनियां कैसे और क्यों पीके की पार्टी को करोड़ों रुपये का चंदा दे रही हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








