
बिहार चुनाव: मान गए चिराग, मांझी और उपेंद्र? 13 अक्टूबर को आ सकती है NDA की पहली लिस्ट
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. किस सीट से किस कैंडिडेट को उतारा जाए, इस पर मंथन जारी है. एनडीए गठबंधन अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 13 अक्टूबर को जारी कर सकता है. बताया जा रहा है कि बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), HAM और RLSP के बीच सहमति बन चुकी है .
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है. NDA के आला सूत्रों के मुताबिक सीट शेयरिंग को लेकर सभी घटक दलों के बीच सहमति बन चुकी है और किसी तरह का विवाद नहीं है. गठबंधन के उम्मीदवारों की पहली सूची 13 अक्तूबर को जारी होने की संभावना है.
सूत्रों का कहना है कि ये सूची NDA की संयुक्त सूची होगी. जिसे बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), HAM और आरएलएसपी साझा तौर पर जारी करेंगे. इस बार सीटों के बंटवारे में सहमति बनाने का जिम्मा JDU ने बीजेपी को सौंपा है. बीजेपी को अन्य सहयोगी दलों जैसे- चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाह से बातचीत का जिम्मा भी दिया गया है, और यह बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है.
इस बीच बीजेपी ने अपने हिस्से की तैयारी पूरी कर ली है. राज्य स्तर पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और हर सीट के लिए तीन संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया गया है. इन नामों पर अब दिल्ली में चर्चा होगी.
कई दौर की मीटिंग के बाद फाइनल होंगे नाम
बीजेपी का बिहार कोर ग्रुप 11 अक्तूबर को दिल्ली में बैठक करेगा, जबकि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 अक्तूबर को प्रस्तावित है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. सूत्रों ने बताया कि इन बैठकों के बाद उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी, जिसके बाद 13 अक्तूबर को एनडीए की पहली संयुक्त सूची जारी होने की उम्मीद है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस सूची के साथ बिहार में एनडीए की औपचारिक चुनावी मुहिम की शुरुआत हो जाएगी और गठबंधन अपनी एकजुटता का संदेश देने की कोशिश करेगा.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








