
बिहार चुनाव को लेकर माहौल बनाने की जंग, जानें सोशल मीडिया पर किसके समर्थकों का पलड़ा भारी
AajTak
सोशल मीडिया के दौर में चुनावी जंग सिर्फ जमीनी स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए ऑनलाइन कैंपेन को भी बहुत बड़ा हथियार माना जाता है. इसी तर्ज पर बिहार में एनडीए और INDIA ब्लॉक के समर्थक सेरोगेट पेजों के जरिए अपने-अपने नेताओं के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं.
बिहार में चुनावी मौसम के साथ-साथ ज़मीनी स्तर पर भी राजनीतिक जंग तेज हो गई है और इसका असर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी देखने को मिल रहा है. दर्जनों सोशल मीडिया पेजों का पूरा नेटवर्क, जो अनौपचारिक होते हुए भी राजनीतिक रूप से अलग-अलग नेताओं और पार्टियों से जुड़ा हुआ है. अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पेजों का इस्तेमाल प्रतिद्वंद्वियों पर हमला करने, पक्ष में माहौल बनाने और युवाओं को संगठित करने के लिए कर रहा है.
फेसबुक पर AI वीडियोज की भरमार
मेटा प्लेटफ़ॉर्म यानी फेसबुर पर 30 से ज़्यादा सेरोगेट या अनौपचारिक पेज AI-जनरेटेड वीडियो, रील और पोस्ट बना रहे हैं. ये पेज, भले ही किसी भी राजनीतिक दल से औपचारिक रूप से जुड़े न हों, लेकिन प्रॉक्सी कैंपेन मशीनरी की तरह काम करते हैं, नेरेटिव को आगे बढ़ाते हैं, उपलब्धियों को उजागर करते हैं और प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाते हैं.
ये भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस को क्यों लगता है सोशल मीडिया पर लोकप्रिय नेता चुनाव भी जीत लेगा?
पिछले चुनावों के विपरीत, जहां ऑनलाइन कैंपेन अक्सर व्यक्तिगत हमलों और खुलेआम गालियों से भरे होते थे, इस बार अब तक के सर्किल में ज़्यादा माइक्रो मैसेजिंग की कोशिश हो रही है. यहां ज़ोर सीधे-सीधे बदनामी करने के बजाय अपने पक्ष में माहौल बनाने पर है.
एनडीए के समर्थन में माहौल

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










