
बिहार: गुहार लगाई, मदद मांगी, मिन्नतें कीं... कैमरे के सामने कोरोना मरीज ने तोड़ दिया दम
AajTak
बिहार के आरा जिला अस्पताल में आजतक के रिपोर्टर के सामने ही कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया. रिपोर्टर डॉक्टर से लेकर मैनेजर तक.. सबसे गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई भी मरीज को देखने तक नहीं आया.
वो गुहार लगाता रहा... मदद मांगता रहा... रिपोर्टर ने भी याचना की... हेल्पलाइन से मदद मांगी... हर कोई आराम से जवाब देता रहा... ड्यूटी डॉक्टर से अपील की... नर्स से मिन्नत की... लेकिन कुछ काम न आया और आखिरकार रामशंकर बिना किसी मदद के कैमरे के सामने दम तोड़ दिया, अब रामशंकर का बेटा बेसहारा हो गया. कोविड महामारी झेल रहे बिहार की हालत बदहाल है. आरा के सदर अस्पताल में लोग बिना इलाज ऐसे ही मर रहे हैं. अस्पताल में बिजली नहीं है, इसलिए महिला अपने पति को नेब्युलाइझ़र नहीं दे पा रही है. डॉक्टर देखने नहीं आते, तीमारदार अपनी जान को जोखिम में डालकर अपने मरीजों की देखभाल कर रहे हैं, तीन वेंटिलेटर वाले बेड 8 महीने से बंद पड़े हैं.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









