
बिहार: कोरोना पर सीएम नीतीश की हाई लेवल मीटिंग, कहा- टेस्टिंग पर दें जोर, अलर्ट मोड में रहें अस्पताल
AajTak
नीतीश कुमार ने निर्देश जारी किया कि अगले कुछ दिनों के लिए राज्य में किसी भी प्रकार के सार्वजनिक आयोजनों को पूरी तरीके से स्थगित रखा जाए. संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग करने को लेकर भी नीतीश ने अधिकारियों को निर्देश जारी किया है.
बिहार में बढ़ते कोविड-19 के मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को आला अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. यहां पर उन्होंने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप से कहा कि वह संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए बिहार के सभी स्कूलों को बंद करने पर विचार करें. इस बैठक में नीतीश कुमार ने निर्देश जारी किया कि अगले कुछ दिनों के लिए राज्य में किसी भी प्रकार के सार्वजनिक आयोजनों को पूरी तरीके से स्थगित रखा जाए. संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग करने को लेकर भी नीतीश ने अधिकारियों को निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा कि वह राज्य में अधिक से अधिक टेस्टिंग करें और साथ ही टीकाकरण की संख्या को और ज्यादा बढ़ाएं.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










