
बिहार के सीतामढ़ी को लेकर नीतीश के प्लान पर सियासी विवाद के क्या हैं मायने?
AajTak
नीतीश कुमार को साफ दिख रहा है कि बीजेपी राम मंदिर के उद्धाटन को लेकर अक्रामक राजनीति कर रही है. अब बिहार सरकार के इस फैसले ने बीजेपी को असहज कर दिया है. बीजेपी नेताओं के बयान से साफ लगता है कि नीतीश कुमार का ये तीर सीधे निशाने पर लगा है. ध्यान रहे कि रामायण सर्किट पर केंद्र की धार्मिक स्थलों की 15 सूची में सीतामढ़ी शामिल है.
बिहार में माता सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी को लेकर राज्य सरकार गंभीर नहीं दिख रही है. बीते 33 सालों से बिहार में नीतीश कुमार और लालू यादव का राज है. लेकिन दोनों नेताओं ने अब तक माता जानकी की जन्मस्थली को लेकर कोई काम नहीं किया है. लेकिन लोकसभा चुनाव आते ही मुख्यमंत्री को माता जानकी की याद आने लगी है.
केंद्र सरकार की ओर से बार-बार प्रस्ताव मांगने के बाद भी मंदिर के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव नहीं भेजा गया. जब भव्य राम मंदिर बन सकता है तो माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी में विशाल मंदिर का निर्माण क्यों नहीं हो सकता? यह बयान नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का है. उनका यह बयान नीतीश कुमार के मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम में 72.47 करोड़ रुपए की योजना का शिलान्यास करने के बाद आया था.
दूसरी ओर नीतीश कुमार के करीबी और बिहार विधानपरिषद में सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुनौरा धाम में योजनाओं के शिलान्यास के बाद बड़ी बात कही थी. उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मां जानकी मंदिर की नींव रखी, इसके साथ ही राजनीति का दूसरा अध्याय भी शुरू हो गया. जहां एक तरफ भाजपा राम मंदिर को लेकर अपनी सियासत मजबूत करेगी, तो नीतीश कुमार मां सीता के मंदिर के निर्माण का पूरा श्रेय लेने की कोशिश करेंगे. हालांकि इससे पहले भारत सरकार ने अयोध्या और सीतामढ़ी को जोड़ने के लिए रामायण सर्किट की व्यवस्था की है. बता दें कि राम जहां-जहां गए हैं, उस रूट को जोड़कर रामायण सर्किट बनाया जा रहा है.
मंडल के साथ कमंडल वाली सियासत!
इन दोनों बयानों के आइने में बिहार में शुरू हो चुकी मंडल के साथ कमंडल वाली सियासत को समझना होगा. कारण ये है कि हाल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातिगत सर्वे कराया. उस हिसाब से आरक्षण का दायरा भी बढ़ा दिया. इसे जानकार मंडल की राजनीति करार दे रहे हैं. वहीं दूसरी ओर माता सीता के मंदिर के पुनर्विकास का बीड़ा उठाकर मुख्यमंत्री ने ये स्पष्ट कर दिया कि वे कमंडल की सियासत करने से भी पीछे हटने वाले नहीं हैं.
नीतीश कुमार कई फ्रंट पर एक साथ बीजेपी से अकेले लड़ रहे हैं. हाल में विधानसभा चुनावों के रिजल्ट से पता चला कि कांग्रेस अब क्षेत्रीय दलों पर दबाव बनाने की स्थिति में नहीं है. नीतीश कुमार अकेले सियासी तीर चला रहे हैं. लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही सीता जन्मस्थली को लेकर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी पूरी तरह कमंडल की सियासत वाली धारा में बहने लगी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








