
बिहार के सियासी रण में बहन-भाई की जोड़ी... सीता मंदिर में पूजा, NDA के गढ़ में प्रियंका गांधी भरेंगी हुंकार
AajTak
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हरितालिका तीज के दिन राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगी. प्रियंका दो दिनों तक राहुल गांधी के साथ कदमताल करती नजर आएंगी. उनके दौरे के कार्यक्रम और टाइमिंग के पीछे कांग्रेस की रणनीति क्या है?
बिहार में विधानसभा चुनाव करीब हैं और चुनावी मौसम में कांग्रेस की ओर से लोकसभा में विपक्ष के नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है. राहुल गांधी इन दिनों वोटर अधिकार यात्रा पर निकले हैं. सासाराम से 17 अगस्त को शुरू हुई यह यात्रा 1 सितंबर तक चलनी है.
1300 किलोमीटर की इस यात्रा के जरिये कांग्रेस और महागठबंधन का प्लान 23 जिलों की 50 विधानसभा सीटों तक पहुंचने का है. इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी हैं और अब उन्हें अपनी बहन प्रियंका गांधी का भी साथ मिलने जा रहा है.
प्रियंका गांधी दो दिन के दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं. प्रियंका गांधी 26 और 27 अगस्त को वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगी. भाई-बहन की जोड़ी 26 अगस्त को सुपौल और मधुबनी में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होगी. दूसरे दिन यानी 27 अगस्त को प्रियंका गांधी के जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम है.
एनडीए के गढ़ में प्रियंका गांधी की हुंकार
प्रियंका गांधी के दरभंगा और मुजफ्फरपुर में रोड-शो का भी कार्यक्रम है. एक्टिव पॉलिटिक्स में आने के बाद प्रियंका गांधी का बिहार में यह पहला सियासी कार्यक्रम है. प्रियंका गांधी जिन इलाकों में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हो रही हैं, रोड-शो करने जा रही हैं, वह भारतीय जनता पार्टी और सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का गढ़ माने जाते हैं.
हालांकि, कभी ये इलाके कांग्रेस का भी मजबूत किला रहे हैं और माना जा रहा है कि ग्रैंड ओल्ड पार्टी अपनी पुरानी जमीन वापस पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










