
बिहार के ‘सिग्मा गैंग’ का दिल्ली में खात्मा, रंजन पाठक समेत चार बदमाश एनकाउंटर में ढेर
AajTak
दिल्ली के रोहिणी में देर रात पुलिस और चार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. बिहार के कुख्यात ‘सिग्मा एंड कंपनी’ गैंग के सरगना रंजन पाठक समेत चारों अपराधी मारे गए. ये गिरोह बिहार चुनाव से पहले धमाका और दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था.
दिल्ली के रोहिणी में देर रात एक बड़ा एनकाउंटर हुआ, जिसमें बिहार से वांटेड चार कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने ढेर कर दिया. यह ऑपरेशन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की ज्वाइंट टीम ने मिलकर किया. ये बदमाश बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में आतंक मचाने की साजिश रच रहे थे.
ये एनकाउंटर 22 और 23 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 2:20 बजे हुआ. यह एनकाउंटर बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से लेकर पंसाली चौक तक चला. पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई, जिसमें चारों बदमाशों को गोलियां लगीं. सभी को बाद में इलाज के लिए रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल ले जाया गया.
एनकाउंटर में मारे गए बदमाशों में शामिल है - रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21). रंजन, बिमलेश और मनीष, सभी बिहार के सीतामढ़ी ज़िले के रहने वाले थे, जबकि अमन ठाकुर दिल्ली के करावल नगर के शेरपुर गांव का था.
पुलिस के मुताबिक, ये चारों आरोपी बिहार में कई संगीन वारदातों में वांटेड थे. बताया जा रहा है कि यह गैंग 'सिग्मा एंड कंपनी' के नाम से कुख्यात था और इसका सरगना रंजन पाठक था. यह गैंग नेपाल से बिहार तक काम करता था.
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव: मोहनिया सीट पर RJD का निर्दलीय उम्मीदवार रवि पासवान को समर्थन, दलित वोटरों को साधने की कोशिश
रंजन पाठक वही बदमाश है जिसने सीतामढ़ी की एक मशहूर हत्या के बाद खुद का बायोडाटा मीडियाकर्मियों को भेजा था. हाल ही में बिहार पुलिस को इस गैंग का एक ऑडियो कॉल मिला था, जिससे खुलासा हुआ कि यह गिरोह बिहार चुनाव से पहले राज्य में दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










