
बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी, इन 14 नए रूट्स पर चलेंगी बसें, देखें लिस्ट
AajTak
बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों में आने-जाने के लिए 14 नए रूटों पर बसों का परिचालन होगा. इन सभी रूटों पर 10 बसों की आवाजाही के लिए बिहार और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच सहमति प्रदान की गई है. नए रूटों पर बसों का परिचालन शुरू करने के साथ-साथ अन्य जगहों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
बिहार के साथ-साथ बंगाल के उन यात्रियों के लिए बड़ी खबर आई है जो आज भी बस से यात्रा करना पसंद करते हैं. इन यात्रियों को अब बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों में आने-जाने के लिए 45 रूटों पर बसों का परिचालन होगा. इसकी सहमति मिल गई है. इसमें ऐसे 14 रूट हैं, जहां के लिए परमिट का कोटा है लेकिन सभी खाली हैं. इन रूटों पर बसों के परिचालन के लिए बस ओनर से राज्य परिवहन आयुक्त की ओर से 27 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गये हैं. आवेदन के बाद 28 जनवरी तक संबंधित सभी जरूरी कागजात कार्यालय में जमा किये जाने हैं.
बस सेवा में वृद्धि को लेकर आयुक्त कार्यालय की ओर से परमिट जारी करने का फैसला ले लिया गया है. नये रूटों पर बसों का परिचालन शुरू करने के साथ-साथ अन्य जगहों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं ताकि उन रूटों पर भी बसों की संख्या को ज्यादा किया जा सके. ये सेवा पहले से लोगों को मिल रही है, इसलिए परमिट के लिए मिले आवेदनों पर सहमति देने के लिए राज्य परिवहन निगम के प्राधिकार की बैठक होगी जिसमें 14 फरवरी को इस मामले में फैसला लिया जाएगा.
इन रूट्स पर चलेंगी बसें परिचालन के लिए जिन रुट्स का फैसला लिया गया है, उनमें मुजफ्फरपुर-हावड़ा वाया धनबाद, छपरा-सिलीगुड़ी, बांका-सिलीगुड़ी, भागलपुर-कोलकाता वाया दुमका, औरंगाबाद-कोलकाता वाया धनबाद, पटना-दुर्गापुर वाया धनबाद, मोतिहारी-सिलीगुड़ी, छपरा-सिलीगुड़ी, सिवान-सिलीगुड़ी, पूर्णिया-गलगलिया शामिल हैं.
इसके अलावा पूर्णिया से रायगंज भी इस रूट में शामिल है. इन सभी रूटों पर 10 बसों की आवाजाही के लिए बिहार और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच सहमति प्रदान की गई है. इसके अलावा पटना-हावड़ा, मुजफ्फरपुर-सिलीगुड़ी, बिहारशरीफ-कोलकाता, पटना से सिलीगुड़ी, कटिहार-बलुरघाट, सहरसा-सिलीगुडी़, भागलपुर-रामपुरहाट, दरभंगा-सिलीगुड़ी, मधुबनी-सिलीगुडी़ और भागलपुर-दुर्गापुर आदि रूटों पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






