
बिहार के लड़के से जर्मन लड़की को हुआ प्यार, मैथिल रीति-रिवाज से की शादी
AajTak
बिहार में हुई एक शादी काफी चर्चा में है. बिहार के सहरसा के रहनेवाले चैतन्य अपने घर एक जर्मन बहू ले आए हैं. कपल की पहली मुलाकात जर्मनी में हुई थी. दोनों ही तब जर्मनी के एक कॉलेज में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे थे. यहीं पढ़ाई के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया.
जर्मनी की एक लड़की को बिहार के एक लड़के से प्यार हो गया. फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. लड़की ने लड़के के सामने शादी का प्रस्ताव रखा. लड़के के परिवारवाले भी शादी के लिए मान गए. इसके बाद तारीख पक्की हुई. शादी के लिए लड़की बिहार पहुंची और फिर मिथिला परंपरा से दोनों ने शादी कर ली. शादी के लिए जर्मन लड़की की मां, बहन और एक रिश्तेदार भी बिहार पहुंचे थे.
सहरसा के पटुआहा गांव के रहनेवाले चैतन्य झा और जर्मनी की मार्था की पहली मुलाकात जर्मनी में हुई थी. चैतन्य जर्मनी में पढ़ने गए थे. दोनों पीएचडी की पढ़ाई कर रहे थे. हालांकि, चैतन्य की शुरुआती पढ़ाई सहरसा से ही हुई थी.
पीएचडी की पढ़ाई के दौरान मिला कपल
चैतन्य के परिवारवालों ने बताया कि भतीजे की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई सहरसा में ही हुई. बीटेक करने के लिए वह शिलॉन्ग चले गए. इसके बाद बेल्जियम से मास्टर की डिग्री हासिल की. फिर पीएचडी करने वह जर्मनी चले गए. इसी दौरान मार्था और चैतन्य मिले और दोनों को धीरे-धीरे प्यार हो गया.
8 भाषाओं की जानकार हैं मार्था मार्था हिंदी बोलना नहीं जानती, फिर भी मिथिला रीति रिवाज से शादी को तैयार हो गईं. और यहां के परंपरा के अनुसार ही शादी की. चैतन्य के परिवार वालों ने बताया कि मार्था ने कहा है कि वह दो-तीन महीने में हिंदी भी सीख जाएंगी. शादी के समय दुल्हन ने वादा किया कि वह दो से तीन महीने में हिंदी सीख लेगी. युवती को अंग्रेजी, जर्मनी समेत 8 भाषाएं आती हैं.
जब दोनों ने अपने परिवार वालों को इस बारे में बताया तो दोनों के परिजन ने शादी की रजामंदी दे दी. बता दें कि मार्था पोलैंड की रहने वाली ओरलोवास्का की बेटी है. अब बिहार के लड़के के जर्मन बहू लाने के चर्चे चारों तरफ हो रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










