
बिहार के नवादा में CBI टीम पर हमला, UGC NET पेपर लीक की जांच के लिए पहुंचे थे अफसर
AajTak
UGC NET परीक्षा धांधली की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम आज नवादा के कसियाडीह गांव पहुंची थी, जहां पर ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया. ग्रामीणों को शक हुआ कि सीबीआई की टीम नकली है और इसीलिए उन पर हमला किया और उनके गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए.
UGC NET पेपर लीक की जांच करने पहुंची सीबीआई टीम पर हमले की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम की है. टीम बिहार के नवादा जिले के कसियाडीह गांव पहुंची थी, यहां पर ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया. हालांकि पहले जानकारी मिली थी कि ग्रामीणों ने CBI टीम को नकली समझकर हमला किया था, लेकिन असल में जब टीम ने कार्रवाई के तहत पेपर लीक में इस्तेमाल हुए फोन को जब्त किया तो तुरंत ही आरोपी के परिवार वालों और ग्रामीणों ने हमला बोल दिया.
घटना में 200 लोगों के खिलाफ FIR घटना की खबर मिलने के बाद रजौली थाना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर सीबीआई के चार अधिकारियों को सुरक्षित निकाला. इस घटना में एफआईआर दर्ज की गई है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में तकरीबन 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है.
शनिवार शाम की है घटना रजौली एसडीपीओ ने बताया है कि घटना शनिवार शाम को हुई थी. सीबीआई की टीम एक घर पर छापेमारी करने पहुंची थी और उन्होंने वह फोन भी जब्त कर लिया था जिसका इस्तेमाल UGC NET पेपर लीक मामले में किया गया था. जैसे ही सीबीआई ने यह फोन जब्त किया, घर के लोगों ने सीबीआई की टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और फिर मौके पर इकट्टा हुए ग्रामीण भी सीबीआई की टीम पर हमलावर हो गए.
शिक्षा मंत्रालय ने NEET-UG की जांच CBI को सौंपी शिक्षा मंत्रालय ने NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ियों का मामला व्यापक जांच के लिए CBI को सौंप दिया है. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 5 मई 2024 को OMR (पेन और पेपर) मोड में NEET-UG परीक्षा आयोजित की थी.
बता दें कि इस परीक्षा में गड़बड़ी और धांधली का मामला सामने आया था. परीक्षा में पारदर्शिता के लिए शिक्षा मंत्रालय ने एक समीक्षा की. इसके बाद इस मामले को व्यापक जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला किया है.
बता दें कि केंद्र सरकार ने NEET और UGC-NET परीक्षाओं में कथित अनियमितता को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच भविष्य में पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए लेकर बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 को अधिसूचित किया, जिसका उद्देश्य देशभर में आयोजित होने वाले प्रतियोगी और सामान्य प्रवेश परीक्षाओं में फर्जीवाड़े को रोकना है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










