
बिहार के आरा में तमंचे पर डिस्को... स्टेज पर लड़की लगाती रही ठुमके, युवक ने की फायरिंग
AajTak
बिहार के आरा (Bihar Ara) से एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है. इसमें कुछ युवक फायरिंग (Firing) कर लेडी डांसरों के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. इस वायरल वीडियो के बारे में जब भोजपुर SP विनय तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने मामला संज्ञान में आने की बात कही. इसके साथ ही FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही.
बिहार के आरा जिले (Bihar Ara) में शादी समारोह के दौरान तमंचे पर डिस्को करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. वायरल VIDEO में कुछ युवक लेडी डांसरों के साथ ठुमके लगाते और पिस्टल लहराते दिख रहे हैं. डांस करने के दौरान युवक गोलियां भी चलाते नजर आ रहे हैं. इस मामले में भोजपुर SP ने FIR दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
वायरल वीडियो जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव का बताया जा रहा है. 29 अप्रैल को हरदिया गांव के एक व्यक्ति के घर तिलक समारोह था. इसमें डांस प्रोग्राम रखा गया था. इस प्रोग्राम में रातभर लेडी डांसरों ने ठुमके लगाए और इसी के बीच गोलियां चलती रहीं. वायरल वीडियो में दो युवक अपने हाथ में पिस्टल लेकर फायर करते दिख रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः राजस्थान: अपनी शादी में 'तमंचे पे डिस्को' करने वाले दूल्हे का VIDEO वायरल, पुलिस कर रही तलाश
युवकों ने एक डांसर के हाथ में भी तमंचा दे रखा है. वहीं लेडी डांसर रिवॉल्वर रानी बनकर डांस करती दिख रही है. इस वायरल वीडियो के बारे में जब भोजपुर एसपी विनय तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने मामला संज्ञान में आने की बात बताई. इसके साथ ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही. हालांकि 'आजतक' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










