
'बिहार की जनता जंगलराज...,' बिहार विधानसभा नतीजों पर गौरव भाटिया का RJD पर वार
AajTak
बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने BJP की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी. साथ ही कहा कि भाजपा और NDA नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए मुकाम पर पहुंच रहे हैं. उन्होंने बिहार की जनता की इस संदेश को महत्वपूर्ण बताया कि वे जंगल राज से तंग आ चुकी हैं और विकास चाहती हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











