
बिहार उपचुनाव: चिराग पासवान का दावा- दोनों सीटों पर हारेंगे नीतीश कुमार के उम्मीदवार
ABP News
बिहार में उपचुनाव के लिए आरजेडी और कांग्रेस का गठबंधन नहीं हो पाया है. ऐसे में सामाजिक समीकरणों के चलते चुनाव में मुकाबला बेहद करीबी होने की संभावना जताई जा रही है.
पटना: चुनाव आयोग से पार्टी को नया नाम और चुनाव चिन्ह मिलने से गदगद चिराग पासवान अब उपचुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. पार्टी ने उपचुनाव की दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. कुशेश्वरस्थान सीट से पार्टी ने अंजू देवी को अपना उम्मीदवार बनाया और तारापुर सीट से चंदन सिंह को मैदान में उतारा है. वहीं चिराग पासवान ने दावा किया कि दोनों सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की हार तय है. पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार और नीतियों से बिहार की जनता नफरत करने लगी है. दोनों सीटें जेडीयू के विधायकों की मृत्यु के चलते खाली हुई हैं.
चिराग में एक बार फिर दावा किया कि दोनों सीटों के नतीजों के बाद नीतीश कुमार सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि बिहार में मध्यावधि चुनाव तय है. जेडीयू और बीजेपी के बीच खटास लगातार बढ़ती जा रही है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












