
बिहारशरीफ, सासाराम में कोहराम... रामनवमी पर हुई हिंसा में धधके शहर, घरबार छोड़ने पर मजबूर हुए लोग
AajTak
रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव-तोड़फोड़ और आगजनी के बाद बिहार के ऐतिहासिक शहर सासाराम और नालंदा हिंसा की आग में सुलग गए. अब दोनों शहरों में शांति है, लेकिन तनाव कम नहीं हुआ है. सासाराम के हिंसाग्रस्त इलाकों से पीड़ित अपने घरों से पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं.
बिहार में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पैदा तनाव से बवाल मचा हुआ है. रामनवमी के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को पहले सासाराम में पथराव-आगजनी हुई. फिर नालंदा भी सुलग उठा. नालंदा में हालात और भी बिगड़े. पथराव के साथ फायरिंग भी हुई. 5 लोगों को गोली भी लगी. अब दोनों शहरों में शांति है. लेकिन तनाव कम नहीं हुआ है. सासाराम में हिंसा का खौफ ऐसा है कि कुछ लोग घर छोड़ कहीं और चले गए. लोग कुछ सामान बांध रहे हैं. जबकि नालंदा के कई इलाकों में शुक्रवार के दंगे के बाद अब भी कई जगह धुआं उठ रहा है. लोग डरे हुए हैं. तबाही के निशान साफ दिख रहे हैं. डरे हुए लोग पलायन भी कर रहे हैं.
दरअसल, बिहार के रोहतास और नालंदा जिले के मुख्यालय क्रमश: सासाराम और बिहार शरीफ में रामनवमी की शोभायात्रा खत्म होने ही वाली थी, तभी दोनों शहर धधक उठे. शेरशाह का शहर सासाराम और ऐतिहासिक शहर नालंदा पर हिंसा की आग की ऐसे जली कि लोग सिहर उठे.
सबसे ज्यादा हालात नालंदा में बिगड़े. रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो गुट भिड़ गए. दोनों ओर से पहले पत्थर चले. फिर गोलियां चलने लगीं. 5 लोगों को गोली भी लगी. देखते ही देखते बेकाबू भीड़ ने आगजनी शुरू कर दी. कई गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं. कुछ देर तक ऐसा लगा मानो शहर में न पुलिस है और न ही कोई प्रशासन. जब तक पुलिस जागी तब तक शहर बदरंग हो चुका था. सड़कें जंग का मैदान बन चुकी थीं.
सासाराम का हाल भी नालंदा जैसा ही था. शुक्रवार दोपहर को रामनवमी के जुलूस के दौरान ऐसा बवाल हुआ कि शहर ही सुलग गया. उपद्रवियों ने पथराव किया, बाइकें तोड़ीं, गाड़ियों को जलाया और लूटपाट की. कई घंटे तक सासाराम में हिंसा का खुला खेल चलता रहा.
अब बिहार के दोनों शहरों में हालात काबू में हैं. लेकिन तनाव बना हुआ है. धारा-144 लागू है. पुलिस बल तैनात है. डर अब भी है कि कहीं नफरत की आग फिर से भड़क न जाए. नालंदा में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है. लोगों से शांति की अपील कर रही है. अफवाहों से आगाह कर रही है. वहीं, सासाराम में भी गश्त जारी है, लेकिन डर के माहौल में लोग कई इलाकों से पलायन करने को मजबूर हो उठे हैं.
तो यहां कैसे रहेंगे?

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







