
बिहारः PM मोदी के दौरे से पहले RJD ने की विशेष राज्य के दर्जे की मांग, बीजेपी ने किया करारा पलटवार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बिहार के दौरे पर हैं. इससे पहले आरजेडी ने बिहार के विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग एक बार फिर से उठा दी है. वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि जब आरजेडी कांग्रेस के साथ सत्ता में थी तो क्यों नहीं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम करीब 5:15 बजे पटना पहुंचेंगे. इसके बाद वह बिहार विधानसभा शताब्दी समापन समारोह में शामिल होने के लिए विधानसभा जाएंगे. प्रधानमंत्री शाम 7 बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही विधानसभा शताब्दी समापन समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिर्फ डेढ़ घंटे के लिए पटना आ रहे हैं, लेकिन इससे पहले बिहार में बीजेपी और RJD के बीच में जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे से पहले आरजेडी ने एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य दर्जा दिए जाने की मांग उठाई है.
आरजेडी की ओर से कहा गया है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की हमारी पुरानी मांग है. प्रधानमंत्री बिहार विधानसभा शताब्दी समापन समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं. लेकिन सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा होगी? बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों से पहले ही पारित हो चुका है, कल प्रधानमंत्री के लिए अच्छा मौका है कि वह बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की घोषणा करें.
आरजेडी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का शिगूफा छोड़ा तो बीजेपी ने भी पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जब बिहार को विशेष राज्य दर्जा दिए जाने का मौका था, तो उस वक्त आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद चारा घोटाला करने में मस्त थे. कल जब प्रधानमंत्री मोदी बिहार विधानसभा के शताब्दी समापन समारोह में शामिल पहुंच रहे हैं, तो आरजेडी को विशेष राज्य का दर्जा याद आ रहा है. उन्होंने कहा कि जब आरजेडी कांग्रेस के साथ सत्ता में थी तो क्यों नहीं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि RJD की आंखों पर भ्रष्टाचार का चश्मा लगा हुआ है, इसीलिए उन्हें बिहार का विकास नहीं दिखेगा.
ये भी देखें

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








