
बिहारः DSP की शर्मनाक करतूत, सरकारी आवास में किया था नाबालिग लड़की से रेप
AajTak
आरोपी डीएसपी का नाम केके प्रसाद है. उसने सरकारी आवास में लड़की के साथ रेप किया था. अब 3 साल बाद लड़की का बयान दर्ज हुआ और आरोपी पुलिस अफसर के खिलाफ मुकदमा लिखा गया.
बिहार में एक पुलिस अफसर की करतूत ने पूरे महकमे को शर्मसार कर दिया. गया में पुलिस अफसर के खिलाफ नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि डीएसपी ने तीन साल पहले अपने सरकारी आवास में एक नाबालिग दलित लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया था. पीड़िता तीन साल तक मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने और पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटती रही. आरोपी डीएसपी का नाम केके प्रसाद है. उसने सरकारी आवास में लड़की के साथ रेप किया था. अब 3 साल बाद लड़की का बयान दर्ज हुआ और आरोपी पुलिस अफसर के खिलाफ मुकदमा लिखा गया. पीड़ित युवती ने मंगलवार को गया कोर्ट में बयान दर्ज कराया. जिसमें पीड़िता ने कोर्ट के समक्ष आरोप की पुष्टि की है. पीड़िता घटना के वक्त नाबालिग थी.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










