
बिहारः स्कूल हेडमास्टर ने 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की, भीड़ ने पीटा
AajTak
बिहार के कटिहार जिले में एक स्कूल हेडमास्टर की पिटाई का मामला सामने आया है. हेडमास्टर पर अपने स्कूल की एक नाबालिग लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है. आरोपी व्यक्ति को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है.
बिहार के कटिहार जिले में कुछ लोगों ने एक स्कूल के हेडमास्टर की पिटाई कर दी. हेडमास्टर पर अपने स्कूल की एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है. आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










