
बिहारः शादी के बाद प्रेम चढ़ा परवान तो ‘आशिक’ के लिए पति को ही लूट लिया, कारनामे सुनकर उड़ जाएंगे होश
ABP News
एक महीना पहले बिहटा थाना क्षेत्र के कौरिया गांव निवासी ब्रज किशोर सिंह ने थाने में अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है.
पटना: राजधानी पटना से सटे बिहटा में कुछ दिनों पहले 39 लाख रुपये लेकर फरार हुई पत्नी को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में महिला के पति ने बिहटा थाने में मामला दर्ज कराया था. घटना के करीब एक महीने के बाद पुलिस को सफलता मिली है. बुधवार की शाम पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को रोहतास के डेहरी ऑनसोन से गिरफ्तार किया है.
दरअसल, एक महीना पहले बिहटा थाना क्षेत्र के कौरिया गांव निवासी ब्रज किशोर सिंह ने थाने में अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. बताया था कि उनकी पत्नी 39 लाख रुपये लेकर अपनी एक बेटी के साथ भाग गई है. उन्होंने गांव की जमीन बेचकर शहर में घर बनाने के लिए अपनी पत्नी के खाते में 39 लाख रुपया जमा किया था. फिलहाल गिरफ्तार पत्नी और प्रेमी से पुलिस पूछताछ कर रही है. गुरुवार को दोनों का बयान दर्ज कराया जाएगा. उनसे पूछताछ की जा रही है कि पैसे का कहां इस्तेमाल किया गया है और किसे दिया गया है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












