
बिहारः शहाबुद्दीन के बेटे से मिले बीजेपी MLC टुन्ना पांडे, क्या RJD में तलाश रहे विकल्प?
AajTak
पिछले दिनों टुन्ना पांडे ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाए थे कि नीतीश कुमार 2009 के शराब घोटालेबाज हैं और वह बहुत जल्दी उन्हें जेल भेजेंगे. इसकी शिकायत जनता दल यूनाइटेड ने बिहार बीजेपी के आलाकमान से की.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलकर सुर्खियों में आए बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडे ने आज गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के दिवंगत सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से उनके घर पर मुलाकात की. शहाबुद्दीन के बेटे से मुलाकात करने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है कि क्या बीजेपी से नाराज टुन्ना पांडे अब आरजेडी में अपना विकल्प तलाश रहे हैं? यहां यह जानना जरूरी है कि मुन्ना पांडे के भाई बच्चा पांडे सीवान के बड़हरिया से आरजेडी विधायक हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










