
बिहारः शर्मनाक! कोरोना संक्रमित की मौत के बाद जेसीबी से ले गए शव, परिसर में खड़ी थीं दो-दो एंबुलेंस
ABP News
अस्पताल प्रबंधन ने 27 मई को वृद्ध की कोरोना जांच कराई थी. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अमौर के बेलगच्छी के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान बीते शनिवार की सुबह आठ बजे उसकी मौत हो गई.
पूर्णियाः कोरोना महामारी में हर दिन स्वास्थ्य विभाग और इससे जुड़े संगठनों की लापरवाही की तस्वीर आए दिन सामने आती रही है. कहीं स्ट्रेचर की तो कहीं बेड नहीं है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है पूर्णिया से जहां कोरोना संक्रमित की मौत के बाद उसके शव को जेसीबी शे ले जाकर दफनाया गया. इस तस्वीर ने मानवता को भी शर्मसार कर दिया है. दरअसल, अमौर रेफरल अस्पताल के नजदीक फुटपाथ पर मचाननुमा एक चौकी पर बेलगच्छी का रहने वाला एक 60 वर्षीय वृद्ध बीमार हालत में पांच दिनों से लेटा था. वह घूम-घूमकर मांग कर खाता था. अस्वस्थ हालत में देख लोगों ने इसकी द्वारा सूचना स्थानीय अस्पताल प्रबंधन को दी.More Related News













