
बिहारः भोजपुर में कांग्रेस नेता की गैस एजेंसी से लूट, अपराधियों ने कई राउंड की ताबड़तोड़ फायरिंग
ABP News
चार की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम.लूट का विरोध करने पर गैस एजेंसी के एक स्टाफ को पिस्टल की बट से मारकर किया घायल.
आरा: कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया स्थित एक लाइन होटल के सामने गुरुवार दोपहर एक कांग्रेस नेता की गैस एजेंसी के गोदाम के स्टाफ से एक लाख 40 हजार रुपये लूट लिए. चार की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया है. लूट का विरोध करने पर एक स्टाफ को पिस्टल के बट से वार कर अपराधियों ने उसे जख्मी कर दिया. लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधियों पर स्थानीय लोगों ने पीछा कर पथराव किया. इस दौरान अपराधियों ने 4-5 राउंड फायरिंग भी की. हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ. चारों अपराधी ब्लू और उजले रंग की अपाची बाइक पर सवार होकर आए थे. घटना के दौरान एक स्टाफ का मोबाइल भी अपराधियों ने लूट लिया. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने राजापुर निवासी मुन्ना पर पिस्टल से वार कर दिया. सिर में चोट लगने से वह जख्मी हो गया. इस दौरान कोईलवर वार्ड नंबर-5 निवासी स्टाफ विमलेश बच गया.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












