
बिहारः जर्जर हो चुका था DMCH का सर्जिकल ब्लॉक, आजतक ने खबर दिखाई तब होश में आई सरकार
AajTak
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सर्जिकल ब्लॉक की हालत पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी. फिर भी यहां मरीजों का इलाज जारी था. आजतक ने जब इस खबर को दिखाया तो सरकार ने तुरंत यहां से मरीजों को शिफ्ट करने का आदेश जारी कर दिया.
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक है दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल यानी DMCH. इसे मिथिलांचल और कोसी की लाइफलाइन भी कहा जाता है. पर ये अस्पताल खुद ही लाइफ सपोर्ट पर चल रहा है. आजतक की टीम कुछ दिन पहले यहां पहुंची तो देखा कि यहां के सर्जिकल ब्लॉक की हालत पूरी जर्जर हो चुकी है. उसके बावजूद यहां सैकड़ों कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. जब आजतक ने इस खबर को दिखाया तब जाकर सरकार होश में आई और सर्जिकल ब्लॉक खाली कराने के निर्देश दिए. जिसके बाद दो दिन में मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. बीते शुक्रवार को आजतक में खबर दिखाई थी कि किस तरीके से उत्तर बिहार का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खुद बीमार है और अस्पताल के सर्जिकल ब्लॉक की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि लोग अपनी जान दांव पर लगाकर अपना इलाज वहां करवा रहे हैं.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










