
बिहारः गोपालगंज में गरीबों को दिया जा रहा सड़ा अनाज, शिकायत पर बोले DM- लेंगे एक्शन
AajTak
सरकार की ओर से गरीबों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है, लेकिन बिहार के गोपालगंज के एक जन वितरण विक्रेता का कहना है कि एसएफसी गोदाम कोइनी से चावल लाया. उसे सड़ा हुआ चावल दे दिया गया. जिसे लोग भी नहीं ले जा रहे हैं. शिकायत एमओ से किया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
कोरोना संकट के दौर में केंद्र और बिहार सरकार गरीबों को दो महीने का मुफ्त राशन दे रही है. लेकिन गरीबों को कई जगह सड़े राशन परोसे जा रहे हैं. लोगों ने सड़े राशन को लेने से नकार दिया. खराब राशन की शिकायत एमओ से की गई लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. जिस खाद्यान्न को पशु भी नहीं खा सकते उसे अब गोपालगंज के गरीबों को दिया जा रहा है. ये मामला उस समय उजागर हुआ जब सिधवलिया प्रखंड के महम्मदपुर गांव के एक जन वितरण विक्रेता रंजय कुमार सिंह ने पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह से इसकी शिकायत की. वैसे तो लोगों द्वारा सड़े चावल लेने से इनकार करने के बाद उन्होंने सिधवलिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) से शिकायत की थी. हालांकि पदाधिकारी आए और नमूने ले गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










