
बिहारः कोरोना से हुई मौतों पर सरकार के आंकड़ों पर ही सवाल उठाते सरकारी आंकड़े!
AajTak
बिहार सरकार के अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के आंकड़े बताते हैं कि मार्च 2020 से लेकर मई 2021 तक प्रदेश में 5.55 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं. इन आंकड़ों में सभी तरह की मौतें शामिल हैं. वहीं, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2020 से मई 2021 तक कोरोना से 5,500 मौतें ही हुई हैं. इससे सवाल खड़ा हो रहा है कि इतनी मौतें हुईं तो कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा कम कैसे?
बिहार सरकार के अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के आंकड़े बताते हैं कि कोरोना आने के बाद प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 में हुई. ये वक्त कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बीच का है. लेकिन इसी दौरान विधानसभा चुनाव भी हुए थे तो ऐसे में एक आशंका भी जताई जा रही है कि क्या चुनाव के कारण मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई. इन आंकड़ों में सभी मौतें शामिल हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










