
बिसुही नदी में डूबने से हुई तीन किशोरों की मौत, शवों की तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम
ABP News
यूपी के गोंडा जिले में बिसुही नदी में नहाते समय तीन युवक डूब गए. अधिकारियों ने नवाबगंज से गोताखोरों की टीम को बुलवाकर लड़कों की तलाश शुरू करवा दी है.
Bisuhi River in Gonda: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी मनोहर जोत गांव निवासी तीन किशोर बुधवार दोपहर बिसुही नदी में नहाते समय डूब गए. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. राशन लेने निकले थे घर से बाहर उपजिलाधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि घाघरा, मनवर और कुआनो नदियों का जलस्तर बढ़ने से बिसुही नदी में बाढ़ आ गई है और इसके कारण जिले के इटियाथोक और रुपईडीह विकासखंडों के लगभग 40 गांव जलमग्न हो गए हैं. बुधवार दोपहर तीन लड़के विक्रांत कुमार वर्मा (12), छोटेलाल (12) और आनंद कुमार मिश्र (15) राशन लाने के लिए घर से निकले थे. रास्ते में भोलाजोत गांव के पास तीनों बिसुही नदी में नहाने लगे. बाढ़ के कारण नदी में पानी अधिक होने से तीनों डूब गए.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












