
बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी के कत्ल की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर लिखा- सलमान खान हम ये जंग नहीं चाहते थे लेकिन...
AajTak
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है. पुलिस ने अब तक तीन शूटरों की पहचान की है और मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है. इस बीच बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है.
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब एक नया मोड़ आ गया है. कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है. मामले की पेचीदगियां बढ़ाने वाला उसके गैंग के सदस्य का एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में गैंग ने दावा किया है कि वे सलमान खान से कोई युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन बाबा की हत्या की वजह उनके दाऊद इब्राहिम और अनुज थापन के साथ जुड़ाव था.
बिश्नोई गैंग की तरफ से एक फेसबुक पोस्ट में कहा गया है, "ओ३म् जय श्री राम, जय भारत." पोस्ट में आगे लिखा गया है, "जीवन का मूल समझता हूं, जिस्म और धन को मैं धूल समझता हूं. किया वही सत्कर्म था जो, निभाया मित्रता का धर्म था."
बिश्नोई गैंग फेसबुक पोस्ट में कहा, "सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे. पर तुमने हमरे भाई का नुकसान करवाया. आज जो बाबा सिद्दीके के शराफत के पुल बांधे जा रहे हैं या एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था. इसके मरने का कारन अनुज थापन और दाऊद को बॉलीवुड, राजनीती, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था."
गैंग के सदस्य ने पोस्ट किया, "हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. पर जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा, अपना हिसाब किताब लगा के रखना. हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा, तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे. हम ने पहले वार कभी नहीं किया. जय श्री राम जय भारत, सलाम शहीदां नू ."
पुलिस अब तक तीन शूटरों की पहचान कर चुकी है और मास्टरमाइंड की तलाश में लगी हुई है. हालांकि, गैंग का दावा है कि बाबा सिद्दीकी का कथित "शराफत" एक भ्रम से अधिक कुछ नहीं था, और उनका पास्ट में दाऊद इब्रहिम के साथ मकोका एक्ट में शामिल होने का भी गवाह है.
बिश्नोई गैंग का यह भी दावा है कि जो कोई भी सलमान खान और दाऊद के गिरोह की मदद करेगा, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. उसका यह बयान पुलिस के सामने नई चुनौतियाँ पेश करता है, क्योंकि गैंग ने चेतावनी दी है कि यदि कोई उनके "भाई" को नुकसान पहुंचाएगा तो वे अपनी प्रतिक्रिया जरूर देंगे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










