
'बिश्नोई को खत्म कर देंगे...', सलमान खान से मुलाकात के बाद CM शिंदे की गैंगस्टर लॉरेंस को चेतावनी
AajTak
लॉरेंस गैंग की तरफ से सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी. धमकियों के बाद से सलमान खान काफी टाइट सिक्योरिटी में रह रहे हैं. लेकिन भारी सिक्योरिटी के बावजूद 14 अप्रैल को सुबह 4.50 बजे सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अनजान लोगों ने कई राउंड फायरिंग की. इसके बाद मंगलवार को सीएम शिंदे ने सलमान से मुलाकात की.
गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान से मुलाकात की. इस दौरान सीएम शिंदे ने गोलीबारी की घटना के मद्देनजर सलमान और उनके परिवार के सदस्यों को कड़ी सुरक्षा का आश्वासन दिया. शिंदे ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को भी चेतावनी दी है. सीएम एकनाथ शिंदे ने मीडिया को बताया, "मैंने सलमान खान से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ है. मैंने पुलिस को मामले में तत्काल कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है."
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है. इसको लेकर जब सीएम शिंदे से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में अब भी गैंग बचे हैं. हम सभी को उखाड़ फेंकेंगे. गैंग और गुंडों को यहां अपनी मनमानी चलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. यह महाराष्ट्र है, यहां कोई गैंग नहीं बचा है. हम सभी गैंग और गुंडों को उखाड़ फेंकेंगे. यहां गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. सख्त कार्रवाई की जाएगी. मैंने पुलिस आयुक्त को सलमान खान और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने का भी निर्देश दिया है."
सीएम शिंदे ने कहा कि अपने लोगों का ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है. जो हुआ उस पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता. पिछली सरकार में, लेकिन हम उन सभी गिरोहों और गुंडों को उखाड़ फेंकेंगे जो राज्य के किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे. हम राज्य में किसी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले सभी गिरोहों और गुंडों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेंगे. ये बिश्नोई-विश्नोई को खत्म कर देंगे हम लोग. ये मुंबई पुलिस है, ये महाराष्ट्र है. यहां किसी की गुंड़ागर्दी नहीं चलने देंगे."
लॉरेंस गैंग ने सलमान का दी थी धमकी
गौरतलब है कि लॉरेंस गैंग की तरफ से सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी. धमकियों के बाद से सलमान खान काफी टाइट सिक्योरिटी में रह रहे हैं. लेकिन भारी सिक्योरिटी के बावजूद 14 अप्रैल को सुबह 4.50 बजे सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अनजान लोगों ने कई राउंड फायरिंग की. इस दौरान दो अनजान लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की थी. दोनों शूटर बाइक से आए थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए. इस हमले की जिम्मेदारी सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी. मुंबई पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बिहार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










