
बिरयानी में एक्स्ट्रा लेग पीस नहीं मिला तो मंत्री को ट्वीट, ओवैसी का रिप्लाई- तुरंत मदद करो!
AajTak
हैदराबाद के एक बिरयानी प्रेमी ने जो हरकत की, उसने सभी को हैरान कर दिया है. इस शख्स के पास जब Zomato से ऑर्डर के बाद आई बिरयानी में लेग पीस कम निकले, तो सीधे मंत्री को ट्वीट कर दिया.
हैदराबाद के एक बिरयानी प्रेमी ने जो हरकत की, उसने सभी को हैरान कर दिया है. इस शख्स के पास जब Zomato से ऑर्डर के बाद आई बिरयानी में लेग पीस कम निकले, तो सीधे मंत्री को ट्वीट कर दिया. इस ट्वीट के बाद बिरयानी पर शुरू हुई चर्चा सांसद असदुद्दीन ओवैसी तक जा पहुंची, तो वहां से भी तुरंत ही रिप्लाई मिला. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव द्वारा कोरोना महामारी को लेकर व्यवस्थाएं सुधारने और लोगों की लगातार मदद करने का काम किया जा रहा है, तो इस दौरान हैदराबाद के बिरायानी प्रेमी के ट्वीट ने उन्हें भी हैरान कर दिया. दरअसल थोटाकुरी रघुपति नाम के ट्विटर यूजर ने हैदराबादी बिरयानी को लेकर व्यथित मन से जोमैटो और केटी रामा राव को अपनी परेशानी के बारे में ट्वीट किया. (फोटो- ट्विटर) रघुपति ने जोमैटो और केटी रामा राव को टैग करते हुए ट्वीट किया कि 'मैंने एक्स्ट्रा मसाला और लेग पीस के साथ चिकन बिरयानी का ऑर्डर दिया था, लेकिन मुझे इसमें से कुछ भी नहीं मिला, क्या यह लोगों की सेवा करने का तरीका है.' (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











