
बिना FIR के दो दिन तक जंजीरों में बांधे रखा... सांसद की दखल के बाद मिली रिहाई, थाना प्रभारी सस्पेंड
AajTak
ओडिशा के बालासोर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां भोगराई थाने में एक युवक को बिना FIR के दो दिन तक लोहे की जंजीरों में बांधकर रखा गया. मामला तब उजागर हुआ, जब पीड़ित की पत्नी ने स्थानीय नेताओं से मदद मांगी और सूचना बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सारंगी तक पहुंची. सांसद की दखल के बाद युवक को रिहा किया गया. थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है.
ओडिशा के बालासोर जिले से झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां भोगराई थाने में एक युवक को बिना किसी एफआईआर दर्ज किए दो दिन तक लोहे की जंजीरों में बांधकर रखा गया. पीड़ित को बाइक के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के मामले में हिरासत में लिया गया था.
इस पूरे मामले की जानकारी तब सामने आई, जब कार्तिक की पत्नी ने स्थानीय भाजपा नेता अशीष पात्रा को मामले की सूचना दी. इसके बाद आशीष पात्रा ने यह मुद्दा बालासोर के सांसद प्रताप सारंगी तक पहुंचाया. गुरुवार को जब सांसद सारंगी भोगराई के दौरे पर पहुंचे तो उन्होंने खुद थाने जाकर कार्तिक की हालत देखी. थाने में पीड़ित के हाथ-पैर में बेड़ियां पड़ी थीं. उसे देखकर सांसद ने तुरंत बालासोर एसपी राज प्रसाद को वीडियो कॉल कर स्थिति की लाइव जानकारी दी.
यह भी पढ़ें: थाने में थर्ड डिग्री टॉर्चर, मोबाइल में रिकॉर्ड वीडियो... जान देने से पहले युवक ने सुनाई पुलिस की बर्बरता की कहानी
MP के हस्तक्षेप के बाद तत्काल प्रभाव से कार्तिक को मेडिकल जांच के लिए भेजते हुए रिहा कर दिया गया. पुलिस अधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि थाने में स्टाफ की कमी के चलते उसे जंजीरों में बांधना पड़ा, लेकिन यह तर्क न तो सांसद के गले उतरा और न ही कानूनन जायज माना गया.
सांसद प्रताप सारंगी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह पूरी तरह असंवैधानिक और अमानवीय कृत्य है. बिना जांच और बिना एफआईआर किसी व्यक्ति को इस तरह सजा देना पूरी तरह से गैरकानूनी है. उन्होंने बताया कि इस तरह की परंपरा पहले भी भोगराई थाना में देखने को मिली है, जिसे उन्होंने पहले भी उठाया था. घटना के गंभीर होते ही ओडिशा के डीजीपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी बलभ साहू को निलंबित कर दिया है. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








