
बिना सेफ्टी इक्विपमेंट के हो रहा था फायर शो, गोवा नाइट क्लब हादसे की FIR में कई नए खुलासे
AajTak
गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब अग्निकांड में की एफआईआर आजतक के हाथ लगी है, जिसमें खुलासा हुआ है कि क्लब में फायर सेफ्टी इक्विपमेंट नहीं थे और उसके बिना ही खतरनाक फायर शो आयोजित किया जा रहा था.
गोवा के अर्पोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में लगी भयानक आग की जांच तेज हो गई है. आजतक के हाथ लगी पुलिस एफआईआर से सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि क्लब में बिना किसी फायर-सेफ्टी इक्विपमेंट या मेंडेटरी फायर ऑडिट के खतरनाक फायर शो आयोजित किया गया था. दस्तावेज में गंभीर लापरवाहियों का जिक्र है और मुख्य आरोपी गौरव लूथरा (44) व सौरभ लूथरा (40) को नामजद किया गया है, जो नियमों को ताक पर रखकर नाइट क्लब चला रहे थे. हादसे के कुछ घंटों बाद दोनों थाईलैंड भाग गए, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई.नाइटक्लब अग्निकांड में अब तक क्या हुआ
बिना सुरक्षा के फायर शो: एफआईआर के अनुसार, क्लब में फायर शो के दौरान कोई फायर एक्सटिंग्विशर, स्प्रिंकलर, इमरजेंसी अलार्म या स्मोक एक्सट्रैक्शन सिस्टम नहीं था. क्लब शुरू होने से पहले कोई फायर ऑडिट भी नहीं हुआ था.
लूथरा भाइयों के पासपोर्ट रद्द करने की मांग: गोवा पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के पासपोर्ट तत्काल रद्द करने के लिए रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को पत्र लिखा है.
इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस: गोवा डीजीपी ने पुष्टि की कि हादसे के दो दिनों के अंदर इंटरपोल ने गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया.
अवैध ‘रोमियो लेन’ शैक ध्वस्त: गोवा पर्यटन विभाग ने वागाटोर में लूथरा बंधुओं के अवैध बीच शैक ‘रोमियो लेन’ को जमींदोज कर दिया. सरकारी जमीन पर बने 198 वर्ग मीटर के लकड़ी के ढांचे को दो घंटे में भारी मशीनरी से नेस्तनाबूद किया गया. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के आदेश पर हुई.
को-ओनर्स के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर: नाइटक्लब के अन्य मालिकों- गुरुग्राम के अजय गुप्ता और ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हुआ है. इससे वे भारत छोड़कर भाग नहीं सकेंगे.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









