
बिना वॉशिंग मशीन चंद सेकंड में कपड़ा सुखाने की निन्जा टेक्निक वायरल, लोग बोले - कमाल का है शॉर्टकट
AajTak
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला बिना वॉशिंग मशीन के देसी जुगाड़ से भींगे कपड़े सुखाती दिखाई दे रही है.
सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. इनमें कुछ हाउस हैक के वीडियो होते हैं, तो कुछ देसी जुगाड़ के. ऐसे ही एक वीडियो ने इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. देखते हैं आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में.
इंटरनेट पर वायरल वीडियो को देख लोग यही बोल रहे हैं कि ये देसी जुगाड़ इंडिया के बाहर नहीं जानी चाहिए. दरअसल, वीडियो में बिना वॉशिंग मशीन के अपने खास जुगाड़ से कुछ सेकंड में ही भींगे कपड़ों को सुखाती एक महिला दिखाई दे रही हैं.
कपड़ा सुखाने का नया तरीका सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @Arunk750 नाम के हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इसका कैप्शन है - वाशिंग मशीन खराब हो जाये तो....कपड़ा सुखाने का नया तरीका. इसमें दिखाई दे रहा है कि एक महिला घर में पोछा लगाने वाले मॉप सेट में भींगे कपड़े डालकर उसका हैंडल घुमाकर उसे निचोड़ रही है. इससे कपड़ा काफी हद तक मशीन की तरह ड्राय हो जा रहा है.
मॉप सेट से सुखाया कपड़ा महिला एक के बाद एक कई सारे कपड़े बस कुछ सेकेंड में ही मॉप सेट में डालकर उसका हैंडल घूमा-घूमाकर सुखा देती है. ये वीडियो वाकई में चौंकाने वाला है. इस वीडियो पर कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












