
बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे सख्त, जुर्माने में वसूले 43 करोड़ रुपये
AajTak
Indian Railways: रेलवे द्वारा बिना टिकट यात्रा करने वालों को रोकने के लिए समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाता है. बता दें, इस अभियान में समस्तीपुर रेलमंडल ने रिकॉर्ड 43 करोड़ रुपये बतौर जुर्माने की राशि के रूप में वसूल किए है. इस चेकिंग अभियान चलाने से अनारक्षित टिकट काउंटर पर टिकट खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी.
पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेलमंडल में बिना टिकट और बिना उचित टिकट लिए रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ लगातार विशेष टिकट चेकिंग के साथ-साथ मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में समस्तीपुर रेलमंडल ने रिकॉर्ड 43 करोड़ रुपये बतौर जुर्माने की राशि के रूप में वसूल किए है. इस राशि ने पिछले चले सभी अभियान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. बता दें कि पिछले कई महीनों से समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर और सीतामढ़ी स्टेशनों पर औचक किलाबंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया था.इसके बाद पिछले तीन दिनों से मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान में बस से छोटे से बड़े स्टेशनों पर रेड किया गया जिसमें कई यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया और उनसे जुर्माने की राशि वसूली गई.
इन अभियानों के दौरान तीन दिनों में कुल 465 मामलों से जुर्माने के रूप में रेलवे को 2.05 लाख की राशि प्राप्त की.मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाने से अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्री की भीड़ उमड़ पड़ी. समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर और सीतामढ़ी स्टेशनों पर टिकट की बिक्री बढ़ जाने से रेलवे की आमदनी में बढ़ोतरी हो गई है. इसको देखते हुए रेलवे अतरिक्त टिकट काउंटर खोलने जा रहा है.
नवंबर माह में रिकॉर्ड 6 करोड़ रुपये टिकट चेकिंग से मिले समस्तीपुर मंडल द्वारा चलाए जा रहे टिकट चेकिंग अभियान से नवंबर 2022 में कुल 90355 यात्रियों को बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते हुए पाया गया था जिनसे टिकट चेकिंग आय के रूप में बतौर 6.08 करोड़ रुपये अर्जित हुए थे. यह राशि समस्तीपुर मंडल द्वारा इस वित्तीय वर्ष के किसी भी एक दिन में टिकट जांच से जुर्माने के रूप में प्राप्त होने वाली अधिक राशि थी. बता दें कि मंडल ने 08 नवंबर, 2022 को 54.50 लाख रुपये, 15 नवंबर, 2022 को 61.19 लाख और 22 नवंबर , 2022 को 68.03 लाख रुपये अर्जित कर रिकॉर्ड बनाया था. इसी तरह 13 दिसंबर, 2022 को 48.40 लाख रुपये बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री से वसूले गए थे.
क्या कहते है मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने खास बातचीत में बताया कि बिना टिकट यात्रा करने वालों को रोकने के लिए समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाता है. इस वित्तीय वर्ष में हमने 43 करोड़ रुपये टिकट चेकिंग अभियान से वसूले हैं. जनवरी में बस रेड मजिस्ट्रेट के साथ टिकट चेकिंग कर रहे हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






