
बिना इंटरनेट के भी काम करेगा Gmail, बहुत आसान है Google की सेटिंग, ऐसे करें ऑन
AajTak
How To Use Gmail Offline Mode: गूगल फ्री मेल सर्विस यानी Gmail ऑफर करता है. इसका एक बेहद खास फीचर है. इस फीचर की मदद से आप Gmail को ऑफलाइन मोड में यूज कर सकते हैं. आइए जानते हैं आप कैसे इसे ऑफलाइन मोड में यूज कर सकते हैं.
इंटरनेट हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है. बिना इंटरनेट स्मार्टफोन के बहुत से स्मार्ट फीचर्स किसी काम के नहीं होते हैं. खासकर, अगर आप एक ऑफिशियल यूजर हों, जिसे Gamil एक्सेस करने की जरूरत पड़ती है. बिना इंटरनेट आप Gmail कैसे यूज कर पाएंगे?
आप ऐसा कर सकते हैं. यानी इंटरनेट के बिना भी Gmail यूज कर सकते हैं. गूगल की मेल सर्विस यानी Gmail में आप बिना इंटरनेट के भी मेल्स को रीड, रिस्पॉन्ड और सर्च कर सकते हैं.
इस फीचर को Gmail Offline कहते हैं. इस फीचर की मदद से आप कमजोर इंटरनेट या फिर बिना इंटरनेट के भी जीमेल एक्सेस कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस फीचर को आप कैसे यूज कर सकते हैं.
इसके लिए आपको ध्यान रखना होगा कि आपके कम्प्यूटर में क्रोम सेटअप हो. जीमेल को आप सिर्फ क्रोम ब्राउजर की विंडो में ऑफलाइन ओपन कर सकते हैं. ध्यान रहे कि आप ऐसा Incognito Mode में नहीं कर सकेंगे.
सबसे पहले यूजर्स को https://mail.google.com/mail/u/0/#settings/offline पर जाना होगा.
यहां आपको ऑफलाइन मेल इनेबल करना होगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










