
बिना अनुमति आयोजन, एक्जिट गेट की कमी... वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर भगदड़ मामले की वो खामियां, जो बनीं 10 लोगों की मौत की वजह
AajTak
मंदिर परिसर में भयानक दृश्य देखने को मिले. श्रद्धा का माहौल कुछ ही क्षणों में हड़कंप और अफरातफरी में बदल गया. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई. मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह भगदड़ एकादशी के अवसर पर मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के कारण हुई. श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने और भीड़ नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्था न होने से यह दुर्घटना घटी.
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कसीबुग्गा इलाके में स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी फैल गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, यह भगदड़ एकादशी के अवसर पर मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के कारण हुई. श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने और भीड़ नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्था न होने से यह दुर्घटना घटी.
आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, “श्रीकाकुलम जिले के कसीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. यह घटना एकादशी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जुटने के कारण हुई. श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के चलते मंदिर परिसर में अव्यवस्था फैल गई और अचानक भगदड़ मच गई.”
चीखें, अफरातफरी और बेसुध पड़े लोग
मंदिर परिसर में भयानक दृश्य देखने को मिले. श्रद्धा का माहौल कुछ ही क्षणों में हड़कंप और अफरातफरी में बदल गया. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई.
चारों ओर मदद की पुकारें गूंजने लगीं, लोग गिरते-पड़ते एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए. कई श्रद्धालु निर्जीव पड़े रहे, जबकि अन्य लोग दम घुटने से हांफते नजर आए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










