
बिट्टू बजरंगी के 15 साथी कौन हैं? जिनकी नूंह पुलिस को है तलाश, महिला SP के सामने लहराई थीं तलवारें
AajTak
हरियाणा पुलिस अब उन 15 लोगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है, जिन्होंने बिट्टू बजरंगी के साथ मिलकर महिला एसपी के सामने तलवारें लहराई थीं. बिट्टू से उनके बारे में लगातार पूछताछ की जा रही है. इस बीच विश्व हिंदू परिषद ने खुद को बिट्टू बजरंगी से अलगर कर लिया है.
हरियाणा के नूंह में हिंसा फैलाने के आरोप में बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार किया जा चुका है. अब पुलिस को बिट्टू के उन 15 साथियों की तलाश है, जिन्होंने महिला एसपी के सामने तलवारें लहराई थीं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बिट्टू बजरंगी से लगातार पूछताछ कर रही है.
विश्व हिंदू परिषद ने खुद को बिट्टू बजरंगी से अलग कर लिया है. विश्व हिंदू परिषद ने खुद को बजरंग दल कार्यकर्ता बताने वाले बिट्टू के साथ कोई भी संबंध होने से इनकार कर दिया है. वीएचपी ने कहा है कि बिट्टू का बजरंग दल के साथ कभी कोई संबंध नहीं रहा है. उसने जो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, विश्व हिंदू परिषद भी उसे गलत मानती है.
गोरक्षा बजरंग फोर्स का चीफ है बिट्टू
बता दें कि बिट्टू को 31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया है. गोरक्षा बजरंग फोर्स नामक संगठन के अध्यक्ष बजरंगी को तावडू (मेवात) की अपराध जांच एजेंसी ने फरीदाबाद से हिरासत में लिया था. बाद में नूंह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
ब्रजमंडल शोभायात्रा पर हुआ था पथराव
दरअसल, 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में निकाली गई ब्रजमंडल शोभायात्रा पर पथराव हुआ था. देखते ही देखते यह पथराव दो समुदायों में हिंसा में बदल गया था. सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई थी. साइबर थाने पर भी हमला किया गया था. उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया था. नूंह के बाद सोहना में भी पथराव और फायरिंग हुई थी. इसके बाद हिंसा की आग नूंह से फरीदाबाद-गुरुग्राम तक फैल गई थी. नूंह हिंसा में दो होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हुई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










