
बिजली बिल माफ, किसानों के कनेक्शन वापस... पंजाब CM चन्नी के बड़े ऐलान
AajTak
सीएम चन्नी ने कहा, कांग्रेस ने एक गरीब को सीएम बनाया है. एक वक्त मेरे सिर पर छत नहीं थी और आज मुझे पंजाब की सेवा का मौका मिला है. एक आम आदमी को मुख्यमंत्री बनाया है. मेरी इतनी हैसियत नहीं थी. उन्होंने कहा, राहुल गांधी गरीबों के साथ खड़े हैं.
चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. पद संभालने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने कहा, गरीबों के बिजली और पानी के बिल माफ किए जाएंगे. साथ ही जिन किसानों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं, उन्हें बहाल करके बिल माफ किए जाएंगे. पंजाब सीएम ने कहा, उनकी सरकार किसानों के साथ है. गरीबों के बिल माफ होंगे

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










