
बिजली के तारों में लिपटा मिला इंजीनियर का शव, डिप्रेशन का चल रहा था इलाज
AajTak
चेन्नई में 38 वर्षीय इंजीनियर का शव उसके ही घर में बिजली के तारों में लिपटा मिला. मृतक के परिजनों को संदेह है कि काम के दबाव के कारण डिप्रेशन में उसने बिजली का करंट लगाकर आत्महत्या की है. वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
तमिलनाडु के चेन्नई में 38 वर्षीय इंजीनियर का शव उसके ही घर में बिजली के तारों में लिपटा मिला. सूचना पर पहुंची थलांबूर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्रोमपेट सरकारी अस्पताल भेज दिया. वहीं, मृतक के परिजनों को संदेह है कि काम के दबाव के कारण डिप्रेशन में उसने बिजली का करंट लगाकर आत्महत्या की है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 38 वर्षीय इंजीनियर कार्तिकेयन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि कार्तिकेयन काम के दबाव से डिप्रेशन में था, जिसका वह इलाज करवा रहा था. वहीं, गुरुवार को कार्तिकेयन की पत्नी जयारानी थिरुनल्लारु मंदिर से लौटी. इसके बाद उसने बार-बार दरवाजा खटखटाया.
ये भी पढ़ें- बेंगलुरु में युवक ने ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या की कोशिश, 15 मिनट तक मेट्रो सेवा बाधित
पत्नी ने देखा कि खटखटाने के बाद भी कार्तिकेयन घर का दरवाजा नहीं खोला, तो पत्नी ने दूसरे चाबी से दरवाजा खोला. फिर जयारानी को कार्तिकेयन को बिजली के तारों में लिपटा हुआ देखकर झटका लगा, जो बिजली के लाइन से जुड़े थे. इसके बाद मामले की जानकारी थलांबूर पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्तिकेयन के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्रोमपेट सरकारी अस्पताल भेज दिया. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










