
बाढ़ में डूबा घर, भागने के बजाय बेडरूम में मछली पकड़ने बैठ गया शख्स, फिर...
AajTak
बेडरूम में पानी भरने के बाद शख्स बिस्तर पर बैठकर फिशिंग कर रहा था. वो घुटने तक भरे पानी में कांटा लगाकर मछली पकड़ने की कोशिश करता दिखाई दिया. हालांकि, इस दौरान उसके हाथ कोई मछली तो नहीं लगी लेकिन कीड़े-मकोड़े जरूर फंस गए.
बाढ़ और भारी बारिश के चलते एक शख्स के घर में पानी भर गया. उसका बेडरूम तक जलमग्न हो गया. मजबूरन उसे बिस्तर पर ही दुबक पर बैठना पड़ा. लेकिन ऐसी कंडीशन में टाइम पास के लिए उसने जो तरकीब निकाली, वो वायरल हो गई. सोशल मीडिया पर लोग उसकी चर्चा कर रहे हैं. मामला चीन के हुबेई प्रांत का है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, बेडरूम में पानी भरने के बाद शख्स बिस्तर पर बैठकर फिशिंग कर रहा था. वो घुटने तक भरे पानी में कांटा लगाकर मछली पकड़ने की कोशिश करता दिखाई दिया. हालांकि, इस दौरान उसके हाथ कोई मछली तो नहीं लगी लेकिन कीड़े-मकोड़े जरूर फंस गए.
शख्स की इस हरकत को उसकी पत्नी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और चीनी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पत्नी का सरनेम डोंग बताया गया है. डोंग ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में जब भारी बारिश हुई तो वे घर पर थे. इसी बीच बाढ़ आ गई और हम फंस गए.
डोंग ने कहा कि अचानक आई बाढ़ के बाद पति को मछली पकड़ने का विचार आया. उन्होंने बेडरूम में भरे पानी में ही कांटा डाल दिया. वो मछली पकड़ने के शौकीन हैं. लेकिन आधे घंटे से अधिक समय तक कई प्रयासों के बाद भी उन्हें कोई मछली नहीं मिली. हां, कुछ कीड़े जरूर मिले.
डोंग के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया- फिशिंग का इतना शौक, पहले किसी में नहीं देखा. दूसरे ने लिखा- घर में ही मछली मारने लगा. तीसरे ने कहा- बाढ़ के पानी का सदुपयोग. एक अन्य यूजर ने लिखा- कपल मजेदार मालूम पड़ते हैं.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










