
बाहुबली रामा सिंह को तेजस्वी ने सौंपी मधुबनी हत्याकांड की जांच की जिम्मेदारी, JDU ने उठाए सवाल
AajTak
मधुबनी में 5 लोगों की निर्मम हत्या के मामले में आरजेडी नेता तेजस्वी ने जांच टीम बनाई है. हैरान करने वाली बात तो ये है कि तेजस्वी ने इस जांच टीम का नेतृत्व जिस बाहुबली नेता रामा किशोर सिंह को सौंपी है, उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
बिहार के मधुबनी में बेनीपट्टी में 5 लोगों की हत्या के मामले में सियासी घमासान तेज हो चुका है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं और प्रदेश में बढ़ते अपराध के मुद्दे को उठा रहे हैं. मधुबनी हत्याकांड के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरने के इरादे से तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी का एक जांच दल महमदपुर गांव भेजने का फैसला किया है. दिलचस्प बात यह है, महमदपुर हत्याकांड की सच्चाई जानने के लिए तेजस्वी यादव ने जो 7 सदस्यीय जांच टीम बनाई है, उसका नेतृत्व पार्टी के बाहुबली और दबंग छवि के नेता रामा किशोर सिंह कर रहे हैं. आरजेडी की इस जांच समिति में रामा किशोर सिंह समेत तीन विधायक सुधाकर सिंह, शशि भूषण सिंह चेतन आनंद, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, पूर्व प्रत्याशी रमेश कुमार चौधरी और प्रदेश सचिव अजय सिंह शामिल हैं.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










