
बाहरी लोगों पर गुस्सा, मगर इंडियन फूड पर दिल हार गए प्रदर्शनकारी, लंदन प्रोटेस्ट का वीडियो वायरल
AajTak
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में शनिवार को हालिया इतिहास का सबसे बड़ा प्रदर्शन हुआ. इस दौरान 1.10 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और प्रवासियों के खिलाफ मार्च निकाला.
लंदन में शनिवार को एक विशाल आप्रवास-विरोधी मार्च हुआ.इस दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी.
यूनाइट द किंगडम नाम से आयोजित इस मार्च में हजारों लोग 'वी वांट आवर कंट्री बैक' के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. तभी इंग्लैंड के लाल और सफेद सेंट जॉर्ज क्रॉस में लिपटा एक प्रदर्शनकारी अचानक रुक गया और सड़क किनारे लगे एक स्टॉल से भारतीय स्नैक प्याज की पकौड़ी खरीदने लगा.
कैमरे में कैद हुआ पल, वीडियो वायरल
यह वीडियो साउथबैंक सेंटर से वेस्टमिंस्टर की ओर जाते वक्त कैमरे में कैद हुआ. बाहरी लोगों के खिलाफ नारेबाजी के बीच भजिया खरीदते प्रदर्शनकारी का यह दृश्य रिकॉर्ड हो गया और कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर वायरल हो गया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मार्च में करीब 1,10,000 लोग शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने यूनियन जैक और इंग्लैंड का झंडा लहराया. कई लोग इजरायली झंडे भी लेकर आए थे. इस प्रदर्शन के पीछे हाल ही में अमेरिकी कंजरवेटिव कमेंटेटर चार्ली किर्क की हत्या को बड़ी वजह बताया गया.
देखें वीडियो

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












