
बाल ठाकरे की जयंती पर आज मुंबई में बड़ा समारोह, स्मारक का पहला फेज पूरा, शिंदे गुट का बड़े भूचाल का दावा
AajTak
बाल ठाकरे की जयंती पर मुंबई का सियासी पारा हाई है. उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे, दोनों ही नेताओं की अगुवाई वाली पार्टियों ने अलग-अलग बड़े समारोह आयोजित किए हैं. शिंदे गुट ने बाल ठाकरे की जयंती पर महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक भूचाल का दावा किया है.
शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की आज जयंती है और इस मौके पर महाराष्ट्र में सियासी गहमागहमी है. गहमागहमी का केंद्र मुंबई ही है. वही मुंबई जिसकी एक पहचान शिवसेना के गढ़ की रही है. मराठी प्राइड की सियासत के अगुवा और हिंदू हृदय सम्राट बाल ठाकरे की जयंती पर दो फाड़ हो चुकी शिवसेना के दोनों धड़ों में उनकी विरासत पर अपना दावा मजबूत करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों के आयोजन का ऐलान किया है. उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) अंधेरी में महासम्मेलन करेगी तो वहीं महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना बीकेसी में बड़ा समारोह आयोजित करेगी.
पीएम मोदी-गृह मंत्री शाह ने दी श्रद्धांजलि
शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा है कि उन्हें जनकल्याण और महाराष्ट्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण याद किया जाता है. उन्होंने अपनी मान्यताओं से कभी समझौता नहीं किया और हमेशा भारतीय संस्कृति के गौरव को बढ़ाने में जुटे रहे.
यह भी पढ़ें: BMC चुनाव से पहले मुंबई में बढ़ी हचल, उद्धव ठाकरे ने शरद पवार से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा है कि बाल ठाकरे सनातन संस्कृति और राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के प्रति आजीवन समर्पित रहे और देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा. विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करने वाले बाल ठाकरे की वैचारिक दृढ़ता सदैव प्रेरणा देती रहेगी. उन्होंने बाल ठाकरे को प्रखर राष्ट्रवादी बताते हुए जयंती पर नमन किया है. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे ने भी बाल ठाकरे के साथ बचपन की तस्वीर पोस्ट करते हुए श्रद्धांजलि दी है.
स्मारक का पहला फेज पूरा

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








