
बाल झड़ने की वजह से डिप्रेशन में थी श्रेया, लगाया मौत को गले, शॉपिंग मॉल में करती थी जॉब
AajTak
Hair Fall Issue: बाल झड़ने जैसी समस्या से परेशान होकर एक युवती ने अपना जीवन समाप्त कर लिया. वाराणसी में किराए के मकान में अपने माता-पिता के साथ रहने वाली 20 साल की श्रेया ने फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली.
सुनने में भले ही यह मामला अविश्वसनीय लगे, लेकिन ऐसा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ है. जहां बाल झड़ने जैसी समस्या से परेशान होकर एक युवती ने अपना जीवन समाप्त कर लिया. किराए के मकान में अपने माता-पिता के साथ रहने वाली 20 वर्षीय श्रेया ने फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली. बताया जाता है कि श्रेया पिछले कुछ महीनों से हेयर फॉल की समस्या से काफी डिप्रेशन में चली गई थी.
वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना इलाके के प्रज्ञापुरी में एक किराए के मकान में बलिया जिले के चितबड़ागांव स्थित उसरौलिया गांव निवासी धनोज कुमार सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं और नजदीक ही एक गुटखा फैक्ट्री में काम करते हैं.
धनोज कुमार सिंह की 2 बेटियां और एक बेटा है. दूसरे नंबर की बेटी 20 साल की श्रेया एक मेगाशॉप में फ्लोर मैनेजर के पद पर काम करती थी. पिछले कुछ महीनों से वह अपने बाल झड़ने की समस्या को लेकर काफी परेशान थी.
घटना वाले दिन छोटा भाई घर से किसी काम के लिए निकला था और श्रेया घर पर अकेली थी. जब वह लौट के आया तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला है. अंदर जाने पर उसने देखा कि श्रेया अपने दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई है और उसका कमरा अंदर से बंद है. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को और अन्य परिजनों को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रेया को फंदे से उतरवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पिता धनुज सिंह ने आसपास के लोगों को बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ महीनों से झड़ते बाल की समस्या से काफी परेशान थी.
वहीं, लालपुर-पांडेयपुर थाने के इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि अभी तक की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिछले कुछ महीनों से युवती अपने झड़ते बालों की समस्या को लेकर परेशान थी और काफी इलाज भी कराया था, लेकिन उसको किसी तरह का लाभ नहीं पहुंचा था. वहीं, घर की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं थी, क्योंकि दोनों बहनें और माता-पिता सभी नौकरी करके गुजारा करते थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










