
बाल खींचे-सड़कों पर घसीटा, गोलियां भी चली... न्यूयॉर्क में Gay Pride सेलिब्रेशन में छिड़ गया संग्राम
AajTak
न्यूयॉर्क सिटी प्राइड सेलिब्रेशन के दौरान वाशिंगटन स्क्वायर पार्क में लोग आपस में ही लड़ने लगे. सेलिब्रेशन के लिए आए लोगों में हाथापाई हुई, महिलाओं को एक-दूसरे का बाल खींचते और सड़क पर घसीटते देखा गया. एक 20 वर्षीय युवक को कई गोलियां लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के संबंध में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें कई को छोड़ दिया गया है.
अमेरिका के न्यू यॉर्क स्थित वाशिंगटन स्क्वायर पार्क में आयोजित प्राइड सेलिब्रेशन रेसलिंग मैच में तब्दील हो गया. सोशल मीडिया पर यहां का एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें महिला और पुरुष आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी करने वाले एक समूह आपस में लड़-झगड़ रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं एक-दूसरे का बाल खींच रही हैं. एक-दूसरे को घसीट रही हैं और धक्का देकर जमीन पर गिरा दे रही हैं. बताया जा रहा है कि इस दौरान एक 20 वर्षीय युवक को गोली भी लगी है और घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अमेरिका में जून के आखिरी रविवार को 'Gay Pride Day' के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में झूठ बोलकर लिया दाखिला, सोशल मीडिया पोस्ट ने खोली भारतीय छात्र की पोल, मिली सजा
LGBTQ समुदाय के लोग कर रहे थे सेलिब्रेशन
जून महीने को प्राइड मंथ कहा जाता है, जिसमें वे सिविल राइट्स और LGBTQ समुदाय के लिए समानता के अधिकार की लड़ाई को याद करते हैं. हालांकि, न्यू यॉर्क सिटी प्राइड सेलिब्रेशन एक रेसलिंग मैच बन गया, जहां चारो तरफ से लोग घेरा बनाकर खड़े हैं और कुछ महिलाएं एक-दूसरे से लड़ रही हैं. आसपास मौजूद और भी लोग वहां पहुंच गए, जहां लोग घटना का वीडियो बनाते भी नजर आए.
एक ही नहीं, कई समूह को आपस में लड़ते देखा गया

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






