
बाली में शख्स ने पवित्र जगह पर न्यूड होकर किया ये काम! Video देख भड़के लोग
AajTak
इंडोनेशिया के बाली में अधिकारी अश्लील हरकतें करने वालों पर सख्ती दिखा रहे हैं. अधिकारी फिलहाल उस शख्स की तलाश कर रहे हैं जो बाली के एक हिंदू मंदिर के सामने आपत्तिजनक अवस्था में मेडिटेशन कर रहा था.
इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर एक विदेशी नागरिक ने ऐसी हरकत कर दी जिससे इंडोनेशिया के लोग भड़क गए हैं. विदेशी शख्स ने एक हिंदू मंदिर के सामने नग्न अवस्था में मेडिटेशन किया जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग कह रहे हैं कि शख्स ने इंडोनेशिया का अपमान किया है. इंडोनेशियाई अधिकारियों ने भी शख्स की तलाश शुरू कर दी है.
नग्न अवस्था में शख्स का वीडियो तब वायरल हुआ जब बाली की मशहूर उद्यमी नी लुह जेलैंटिक ने शख्स का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया.
पोस्ट करते हुए ली ने लिखा, 'इतना बड़ा अपमान! हमारे मंदिर में नग्न होकर मेडिटेशन कर रहे हो... क्या तुम्हारा दिमाग खराब हो गया? तुम बाली के लोगों और उनके धर्म का अपमान करने का यह काम कैसे कर सकते हो? अधिकारी कृपया इस शख्स को गिरफ्तार करें, अब बहुत हो गया! ये हम बाली के लोगों का अपमान है.'
ली ने वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का इंस्टाग्राम हैंडल टैग करते हुए लिखा कि उसे बाली में रहने का अधिकार नहीं है.
इंडोनेशियाई अधिकारी क्या बोले?
इस संबंध में इंडोनेशिया के इमिग्रेशन ऑफिस प्रमुख टेडी रियांडो ने समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए कहा, 'हम अभी इस घटना की जांच कर रहे हैं.'

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











