
बालासोर में रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ ही ट्रैक ठीक करने का काम शुरू, रेल मंत्री खुद मौके पर डटे
AajTak
बालासोर में भयानक रेल हादसे के बाद अब ट्रैक को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ ही अब ट्रेन परिचालन शुरू करवाने के लिए खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौके पर डटे हुए हैं. भारी मशीनों और क्रेन के जरिए ट्रैक को फिर से ठीक किया जा रहा है.
ओडिशा के बालासोर में भीषण रेल हादसा होने के बाद नॉन स्टॉप रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अभी तक इस हादसे में 280 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. ज्यादातर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है जिसके बाद रेल ट्रैक को ठीक करने का काम भी शुरू कर दिया गया है.
रेल परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए किए जा रहे काम की देखरेख मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद कर रहे हैं. ट्रैक लिंकिंग शुरू कर दी गई है. इस काम में 7 पोकलिन मशीन, 2 एआरटी, 1140 टन का रेलवे क्रेन और 3 रोड क्रेन के जरिए क्षतिग्रस्त रेल डिब्बों को हटाकर ट्रैक को ठीक किया जा रहा है.
रेल ट्रैक पर रात के वक्त भी काम किया जा रहा है. इससे पहले शनिवार की दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बालासोर पहुंचे थे और घटनास्थल का दौरा किया था. पीएम मोदी इसके बाद अस्पताल गए थे और वहां भर्ती घायल मरीजों से मिले थे.
पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा जो भी लोग इस घटना में दोषी पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त सजा दी जाएगी. इस दौरान पीएम मोदी बेहद दुखी भी नजर आए. बता दें कि इस रेल हादसे में अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हजारों लोग घायल हैं.
उन्होंने मीडिया को दिए अपने संबोधन में कहा, 'बहुत ही दर्दनाक और विचलित करने वाला हादसा है, मेरे पास इस वेदना को प्रकट करने के लिए शब्द नहीं है, ईश्वर सब को शक्ति दे ताकि वो दुख की घड़ी से निकले.
पीएम मोदी ने कहा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










