
बारिश से उलझा गणित तो रैंकिंग से आगे बढ़ेंगी टीमें... टी20 वर्ल्ड कप का अजीबोगरीब नियम
AajTak
कोलंबो में बारिश के चलते पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला बिना गेंद फेंके रद्द हो गया था. ग्रुप-2 के बाकी मुकाबलों में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. ये मुकाबले श्रीलंका के दो स्टेडियमों में खेले जाने हैं.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 चरण का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच निर्धारित था. हालांकि यह मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा. श्रीलंका में ग्रुप-2 के सभी मुकाबले खेले जाने हैं, ऐसे में फैन्स और टीमों की टेंशन बढ़ गई है. एक बड़ा सवाल चर्चा में है कि अगर सुपर-8 के सभी मैच बारिश में धुल जाएं तो सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के नियम ऐसी स्थिति के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हैं.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप की प्लेइंग कंडीशंस के अनुसार अगर सुपर-8 चरण के दौरान एक ग्रुप मेंं सभी टीमें बराबर अंकों पर रहती हैं (यानी कोई मैच पूरा नहीं होता) तो टाई-ब्रेकर नियम लागू होंगे. सबसे पहले ग्रुप-स्टेज में जीत की संख्या देखी जाएगी. अगर वह भी बराबर हो, तो नेट रन रेट, फिर हेड टू हेड परिणाम और अंत में टूर्नामेंट से पहले की आईसीसी टी20आई रैंकिंग को आधार बनाया जाएगा. दो टीमों के अंक यदि बराबर होते हैं तो भी टाई-ब्रेक रूल अपनाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 'इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं...', बाबर आजम की धीमी बैटिंग पर भड़के शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज ने भी उठाए सवाल
एक ग्रुप में सभी मैच धुलने की स्थिति में जीत की संख्या तो 0 ही होगी. वहीं नेट रनरेट भी सभी चारों टीमों का 0.000 होगा. इसके अलावा हेड टू हेड परिणाम भी 0 दर्शाएगा. ऐसे में टूर्नामेंट से पहले की रैंकिंग ही मायने रखेगी. आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि 6 फरवरी 2026 तक की T20I रैंकिंग को आधार बनाया जाएगा.
ग्रुप-2 में सारे मुकाबले धुलते हैं तो इंग्लैंड (रैंक 3) और न्यूजीलैंड (रैंक 4) सेमीफाइनल में पहुंचेंगे. जबकि पाकिस्तान (रैंक 6) और मेजबान श्रीलंका (रैंक 8) को बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा. वहीं ग्रुप-1 में सारे मुकाबले धुलते हैं तो रैंकिंग के आधार पर भारत (रैंक 1) और साउथ अफ्रीका (रैंक 5) सेमीफाइनल में पहुंचेंगे, जबकि वेस्टइंडीज (रैंक 7) और जिम्बाब्वे (रैंक 12) बाहर हो जाएंगे. वैसे ग्रुप-1 के सारे मुकाबले भारत में होने हैं और मैच धुलने की संभावना ना के बराबर है.
टाई-ब्रेकर का ऐसा रहेगा क्रम: 1. पहले तो जीत की संख्या देखी जाएगी 2. इसके बाद नेट रन रेट देखा जाएगा 3. फिर हेड-टू-हेड रिजल्ट 4. आखिर में टूर्नामेंट से पहले की ICC T20I रैंकिंग

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












