
बारिश में छाता लगाकर पौधे को पानी दे रहे CM शिवराज, सोशल मीडिया पर चर्चा में आई ये तस्वीर
AajTak
सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की एक तस्वीर चर्चा में है, जिसमें वो छाता लगाकर पौधरोपण कर रहे हैं.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने गुरुवार को भोपाल के स्मार्ट पार्क में अशोक का पौधा लगाया, जिसके बाद उनके पौधा लगाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं. दरअसल इन तस्वीर में सीएम छाता लगाकार पौधा लगा रहे हैं और पौधे को पानी देते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके बाद से लोग तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग मजाक बनाते हुए कह रहे हैं कि सीएम बारिश के मौसम में छाता लगाकर पेड़ को पानी दे रहे हैं. वहीं कोई इसे धूप से बचने की बात कहकर सही भी ठहरा रहा है. भोपाल के स्मार्ट पार्क में आज अशोक का पौधा लगाया। जीवन का आधार हैं वृक्ष, पृथ्वी का श्रृंगार हैं वृक्ष। प्राण वायु दे रहें हैं हम सभी को, ऐसे परम उदार हैं वृक्ष।। आइये, वर्तमान और भावी पीढ़ियों के स्वस्थ, श्रेष्ठ और मंगलमय जीवन के लिए पौधरोपण करें। #OnePlantADay pic.twitter.com/Few9IjLl4c
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










